सिविल सर्विस ऑफिसर बनने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। UPSC एग्जाम देश का सबसे कठिन एग्जाम है और किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए उसका सिलेबस जानना जरूरी है। यूपीएससी की परीक्षा में काफी सब्जेक्ट्स की तैयारी करनी होती है। इसलिए सिलेबस की सही समझ आपकी सफलता की राह आसान कर सकती है। इस ब्लाॅग में हम UPSC Syllabus in Hindi डिटेल में जानेंगे।
THIS BLOG INCLUDES:
यूपीएससी परीक्षा 2024
यूपीएससी परीक्षा सिलेबस 2024
UPSC सिलेबस इन हिंदी PDF
प्रीलिम्स के लिए सिलेबस
यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर I: सामान्य अध्ययन I सिलेबस
यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर II: सामान्य अध्ययन II (CSAT) इंग्लिश सिलेबस
CSAT मैथ्स सिलेबस
CSAT रीजनिंग सिलेबस
UPSC Prelims Syllabus in Hindi
यूपीएससी मेंस परीक्षा सिलेबस 2024
UPSC Mains Syllabus in Hindi
पेपर 6 & 7: ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर I और II
UPSC का एग्जाम पैटर्न क्या है?
UPSC प्रीलिम्स के लिए एग्जाम पैटर्न क्या है?
UPSC मेंस के लिए एग्जाम पैटर्न क्या है?
UPSC प्रीलिम्स की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए बेस्ट बुक्स
यूपीएससी में पोस्ट की लिस्ट 2024
UPSC के लिए योग्यता क्या है?
यूपीएससी परीक्षा सिलेबस 2024
यूपीएससी का एग्जाम क्लियर करने के लिए कैंडिडेट्स को प्रीलिम्स और मेंस क्वालीफाई करना होता है। प्रीलिम्स में दो पेपर होते हैं और मेंस में ऑप्शनल सहित 9 पेपर होते हैं। इन पेपर में कई सब्जेक्ट्स की स्टडी शामिल है और कैंडिडेट्स के लिए सही स्ट्रैटेजी के साथ तैयारी करने के अलावा हर सब्जेक्ट का सिलेबस जानना बहुत जरूरी है। यहां प्रीलिम्स और मेंस एग्जाम के लिए UPSC Syllabus in Hindi विस्तार से बताया जा रहा है।
UPSC सिलेबस इन हिंदी PDF
आप UPSC Syllabus in Hindi PDF इस लिंक के द्वारा डायरेक्ट देख सकते हैं। यदि आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :
कैंडिडेट्स को सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाना होगा।
अब “UPSC Syllabus in Hindi” पर क्लिक करना होगा।
विंडो ओपन होते ही यूपीएससी का सिलेबस आपके सामने आएगा।
अब आप सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रीलिम्स के लिए सिलेबस
UPSC Prelims Syllabus in Hindi में दो पेपर होते हैं। यहां हम पेपर I: सामान्य अध्ययन और पेपर 2 सामान्य अध्ययन (सीसैट) का सिलेबस जानेंगेः
यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर I: सामान्य अध्ययन I सिलेबस
पेपर 1 का सिलेबस इस प्रकार हैः
नेशनल और इटरनेशनल रिलेशंस एंड इश्यूस
हिस्ट्री ऑफ इंडिया और इंडियन नेशनल मूवमेंट।
इंडिया और ग्लोबल सोशल-जियोग्राॅफी।
भारतीय राजनीति और शासन-संविधान- राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे आदि।
इकोनाॅमिक और सोशल डेवलपमेंट- सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि।
इनवायरोमेंटल स्टडीज- जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे।
जनरल साइंस।

No comments:
Post a Comment